नमक सत्याग्रह स्मारक राष्ट्र को समर्पित
Pic2.jpeg
Detail Story Title
NSSM

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल 30 जनवरी,2019 को  दांडी,गुजरात में नमक सत्याग्रह स्मारक को राष्ट्र को समर्पित किया। स्मारक स्थल पर, उन्होंने महात्मा गांधी और 80 उन सत्याग्रहियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया, जिन्होंने 1930 में ब्रिटिश कानून के खिलाफ समुद्र जल से नमक बनाने के लिए ऐतिहासिक दांडी नमक मार्च के दौरान उनके साथ मार्च किया था। स्मारक में ऐतिहासिक 1930 साल्ट मार्च की विभिन्न घटनाओं और कहानियों को दर्शाते 24-कथात्मक भित्ति चित्र भी हैं। स्मारक परिसर की ऊर्जा आवश्यकताओं हेतु सौर पेड़ लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने स्मारक का भ्रमण किया । 

भा.प्रौ.सं मुंबई  के नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी अनुसंधान के कारण एनएसएसएम के साथ भा.प्रौ.सं मुंबईे का जुड़ाव प्रारंभ हुआ। स्मारक सौर ऊर्जा द्वारा संचालित किया जा रहा है और संवहनीयता के गांधीवादी आदर्श को ध्यान में रखते हुए एक शून्य ऊर्जा परियोजना है।  प्रा. जुज़र वासी ने परियोजना की सौर ऊर्जा जरूरतों के लिए भा.प्रौ.सं मुंबईे के योगदान की शुरुआत की और प्रा. कीर्ति त्रिवेदी ने डिजाइन की अवधारणा की तथा एनएसएसएम के कला पहलुओं का मार्गदर्शन किया। भा.प्रौ.सं मुंबईे के कई अन्य सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने इस सहयोगात्मक प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

-Walkthrough of the Memorial:

 https://drive.google.com/file/d/1Yzyw9xMEMriyZSFaHsbUkKys2d964pKZ/view?usp=sharing

 - For more information visit: www.dandimemorial.in